Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल जल्द होगा जारी, इस वेबसाइट पर देखें अपडेट

BSEB Bihar Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 शेड्यूल जारी होने के बाद से सबकी नजरें बिहार बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल पर टिकी हुई हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 टाइमटेबल जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है.

पिछले कई सालों से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाने के रिकॉर्ड पर कायम है. बिहार बोर्ड परीक्षा शेड्यूल भी सबसे पहले रिलीज किया जाता है. साल 2026 में बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा देने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स एग्जाम शेड्यूल जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 टाइमटेबल रिलीज करेगी.

बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा बीएसईबी के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर भी नई सूचनाएं देख सकते हैं. पिछले कई सालों से बिहार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो रही हैं. उसी रिकॉर्ड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी बिहार बोर्ड परीक्षा फरवरी 2026 में शुरू होगी.

Bihar Board Exam 2026 Date Sheet: बिहार बोर्ड परीक्षा डेटशीट में क्या चेक करें?

बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 डेटशीट जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें. फिर सभी विषयों के नाम और परीक्षा की तारीख चेक कर लें. बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 डेटशीट पर एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस दी जाती हैं. उन्हें भी ध्यान से पढ़ लें. बिहार बोर्ड परीक्षा डेटशीट में प्रैक्टिकल एग्जाम्स का शेड्यूल भी दिया जाएगा. बिहार बोर्ड परीक्षा गाइडलाइंस में इस बात की जानकारी भी दी जाएगी कि परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं. इसके अलावा एंट्री टाइम की डिटेल भी मिलेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top